अल्मोड़ा:- श्रीदेव सुमन के बलिदान को याद कर मनाया ‘हरियाली दिवस

उत्तराखंड के टिहरी जिले के जौल गाँव में जन्मे महान स्वतंत्रता सग्राम सेनानी, समाजसेवी श्रीदेव सुमन के बलिदान पर 25 जुलाई को प्रतिवर्ष “हरियाली दिवस” के रुप में मनाया जाता है। अपने पर्यावरण, अपनी प्रकृति, अपनी धरा को हरा- भरा बनाये रखने के उद्देश्य से श्रीदेव सुमन के देशहित, समाजहित में दिये गये बलिदान को याद करते हुए एक बड़े परिक्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के औषधीय , फलदार, छायादार, चारा प्रदाता वृक्षों को श्रीदेव सुमन की स्मृति में “सुमन वाटिका” में रोपित किया गया। अपने पर्यावरण को हरा – भरा बनाये रखने व उसको संरक्षण प्रदान करने के छोटे से प्रयासों में विज्ञान शिक्षक कृपाल सिंह शीला, रा.जू.हा. – मुनियाचौरा, क्षेत्र -भिकियासैंण(अल्मोड़ा), उत्तराखंड विगत 11 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी परिषद (यू – कास्ट) द्वारा ‘ विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान’ – 2025 से देहरादून में मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। अपने पर्यावरण को साफ, स्वच्छ बनाये रखने व उसे संरक्षित किये जाने के क्रम में प्रकृति प्रेमी वृक्ष मित्र प्रेम प्रकाश, कृपाल सिंह शीला , नयन, रोहित लोहिया,आरुष,गौरव चन्द्र, आदित्य,साध्या, दीपिका,जानकी,भूमिका योगेश,मोहित,मानस,मयंक कड़ाकोटी आदि ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। प्रकृति प्रेमी प्रेम प्रकाश वृक्षारोपण के इस पुनीत कार्य में विगत कई वर्षों से मुख्य सहयोगी की भूमिका में रहे हैं। शीला विगत कई वर्षों से विश्व पर्यावरण दिवस, एक पेड़ माँ के नाम, हरियाली दिवस, हरेला पर्व, हरेला माह पर वृहद वृक्षारोपण , वृक्ष वितरण के साथ विविध पर्यावरण संरक्षण संबंधित कार्यक्रम विद्यालय स्तर पररते आ रहे हैं। वृक्षों की उपलब्धता के लिए प्रकृति प्रेमी कृपाल सिंह शीला ने तत्वा हिल्स के कार्यकारी प्रबन्धक आनन्द सिंह बिष्ट, डॉ. प्रभात, डॉ. मनोज व समाजहित, छात्रहित के विविध कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने वाले डॉ. आर.के ठकुराल जी का भी आभार व्यक्त करने के साथ पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मेरे प्रेरणास्रोत वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा, डॉ.कल्याण सिंह ‘मैती’, कंटरमैन जे पी तिवारी, वृक्ष मित्र डॉ.त्रिलोक चन्द्र सोनी, डीईओ प्रारंभिक डॉ. रवि मेहता, वन क्षेत्राधिकारी दीपक तिवारी, तापस मिश्रा, कुन्दन सिंह बिष्ट, दीपक करकेती, डी.एस. गिरी, ठाकुर पाल सिंह, बी.आर. भारती, आर एस मनराल, हरीश जोशी, त्रिभुवन जलाल, दीपचन्द्र, हमेन्त कुमार, मनोज कुमार गुप्ता,एस एस रावत जी का आभार,धन्यवाद व्यक्त किया। व सभी लोगों से ‘हरेला माह’ के तहत वृक्षों की हमारे लिए उपयोगिता को समझ प्राणवायु प्रदाता अधिकाधिक वृक्षों को रोपित कर अपने पर्यावरण को हरा – भरा बनाये रखने की अपील की है।

Advertisements

Leave a Reply