Uttarakhand:- एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं के खाते में डाली गई पहली किस्त

उत्तराखंड राज्य में एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 212 महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त उनके खाते में डाल दी गई है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत दूसरे चरण में आठ जिलों की 212 महिलाओं को यह पहली किस्त जारी की गई है और पहले चरण में 276 महिलाओं को दूसरी किस्त दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार एकल, निराश्रित , परित्यकता और विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है इस योजना के जरिए महिलाएं अपने गांव और क्षेत्र में ही रोजगार शुरू करके आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि दूसरे चरण में 8 जिलों की 212 महिलाओं को यह पहली किस्त दी गई है और कहा कि सरकार कृषि, पशुपालन, ब्यूटी पार्लर ,सिलाई के लिए 75% तक अनुदान दे रही है जिससे कि महिलाओं का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

Advertisements

Leave a Reply