
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पानी की टंकी में सफाई करते समय मां और दो बेटो की मौत हो गई। गोलापार की कुंवरपुर न्याय पंचायत के मानपुर गांव में मंगलवार शाम पानी की निर्माणाधीन टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटे अचेत हो गए इसके बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में जाया गया और वहां पर चिकित्सकों में उन्हें मृत घोषित कर दिया। मानपुर निवासी 46 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट पुत्र स्वर्गीय भीम सिंह ने घर के पास ही कुछ दिन पहले पानी का भूमिगत टैंक बनाया था मंगलवार को टंकी की शटरिंग खोली जा रही थी इसी बीच धर्मेंद्र टैंक में उतर गए। काफी समय बीतने के बाद जब वह बाहर नहीं आए तो उनका छोटा भाई 40 वर्षीय खुशाल सिंह भी टैंक में उतरे और भीतर बनी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए इसके बाद अनहोनी की आशंका में मां सरस्वती देवी भी टैंक में उतर गई और बेहोश हो गई शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्हें निकालने की कोशिश की काफी मेहनत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला इसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में ले जाया गया और चिकित्सकों ने वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।


