
अल्मोड़ा। जिले के दन्या क्षेत्र के गौली में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं गौली क्षेत्र में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज कर नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने व लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। क्षेत्र के लिए सरयू- बेलक पंपिंग योजना के तहत लाइन बिछाई गई थी और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने मुख्य लाइन बंद कर दी और पानी की आपूर्ति बाजार क्षेत्र की ओर मोड़ दी जिससे गांव में पानी की किल्लत हो गई है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कई बार में विभागीय अधिकारियों को फोन के माध्यम से जानकारी दी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है तथा उन्होंने आरोप लगाया है कि अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।


