
अल्मोड़ा। जिले में जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा मानसून को देखते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक की गई वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने सभी विभागों को आपदा और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं और तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीमों को सक्रिय रहने व किसी भी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए भी कहा गया है। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Advertisements


