Uttarakhand:- राज में इस दिन तक तेज रहेंगी मानसूनी गतिविधियां…. अलर्ट रहने की चेतावनी

उत्तराखंड राज्य में मानसूनी गतिविधियां 21 जुलाई तक तेज रहने की संभावना है राज्य में 21 जुलाई तक भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है और मौसम विभाग द्वारा सतर्क रहने के सलाह दी गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ों में भूस्खलन, चट्टान गिरने आदि का खतरा बढ़ता जा रहा है नदिया भी उफान पर है और ऐसे में आगामी 21 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियो के लिए अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत अन्य जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भारी बारिश की स्थिति बन रही है और इस दौरान पर्वतीय एवं मैदानी दोनों क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तथा मौसम विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से घर से ना निकले और सतर्क रहें।

Advertisements

Leave a Reply