अल्मोड़ा:- हरिदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई के छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण की प्रयाग संगीत विश्वविद्यालय से प्रथमा की परीक्षा

अल्मोड़ा। SOS ORGANIC CHITAI का हृदय से आभार आज हरिदत्त पेटशाली इंटर कालेज चितई के 13 छात्र छात्राओं ने प्रयाग संगीत विश्वविद्यालय से प्रथमा की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली जिसमें एक छात्र और एक छात्रा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया इस अवसर पर छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान अल्मोड़ा के जाने माने सांस्कृतिक विभूति मुख्य अतिथि राजेंद्र तिवारी ने प्रदान किया । उन्होंने भरत मुनि जी का उल्लेख करते हुए संगीत की महत्ता पर प्रकाश डाला ।मुख्य अतिथि का सम्मान विद्यालय के प्रबंधक गिरीश पेटशाली उप प्रबंधक भीम सिंह बगडवाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ महेन्द्र सिंह महरा ने किया सभी वक्ताओं ने संगीत शिक्षक अजय कुमार के कार्यों की प्रशंसा की एवं SOS संस्था का सभी ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक हरीश उप्रेती ने किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं अभिभावकों के साथ अनेक अभिभावक उपस्थित रहे ।

Advertisements

Leave a Reply