Uttarakhand:- अग्निवीरों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी चल रही है और उत्तराखंड ऐसा करने वाला प्रथम राज्य बन जाएगा। सरकार द्वारा रिटायर अग्नि वीर युवाओं को समूह ग की नौकरियों में 10% आरक्षण दिया गया है और अब एक और बोर्ड बनाकर रिटायर हो रहे सभी अग्नि वीरों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा तथा ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार की नौकरियों में समायोजन से बचे अग्निवीरों के लिए विशेष योजना चलाई जाएगी उन्हें विशेष कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा और निजी क्षेत्र में कार्य के इच्छुक अग्निवीरों को विशेष व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply