
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरेला पर्व के अवसर पर गुरुवार के दिन जागेश्वर धाम में वृद्ध जागेश्वर और भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी धाम में व्यापक इंतजाम किए गए थे और मंदिर परिसर के आसपास पुलिस बल को तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंडल समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तथा श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान धाम में काफी उत्साह का माहौल था और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के इस अवसर पर पौधा रोपण करते हुए प्रदेशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने का आवाह्न भी किया। उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखंड की प्रकृति ,पर्यावरण और लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण पर्व है तथा पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।


