
बागेश्वर । जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबन्धन मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा आज 15 जुलाई को बागेश्वर पहुंचेंगे।
जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी मंत्री बुधवार दोपहर दो बजे ल्वेशाल से अल्मोड़ा-सोमेश्वर होते हुए शाम सात बजे बागेश्वर पहुंचेंगे, जहां वे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 16 जुलाई को सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री जनपद स्तरीय हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद सुबह 9.30 बजे वे भीमताल के लिए प्रस्थान करेंगे।
Advertisements


