
उत्तराखंड राज्य में एक ऐसी खबर सामने आई है जहां डीडीहाट तहसील क्षेत्र में खून से लथपथ संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक युवक की हत्या की गई है और मृतक की मां ने तहरीर देते हुए एक वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात दूनाकोट मार्ग पर कफलवा बैंड के पास वाहन से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक युवक को सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। रात 11:30 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया और चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान हुनेरा निवासी भूपेंद्र सिंह चौहान उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है और युवक के सिर पर तथा शरीर पर चोट के निशान थे ऐसे में युवक की मां ने तहरीर देते हुए एक वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।


