बागेश्वर – मंदिरों में चढ़ावा चोरी के विरुद्ध मुखर हुए कांग्रेसी……गरुड़ में रैली निकालकर राममंदिर में रखा मौन उपवास

गरुड़(बागेश्वर )। अयोध्या व बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरुद्ध कांग्रेस ने गरुड़ बाजार में प्रदर्शन किया तथा श्रीराम मंदिर में मौन उपवास रखा।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी गरुड़ के अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से धैना-लखनी मोटरमार्ग के तिराहे तक रैली निकालकर देश के मंदिरों में हो रही चंदा चोरी के विरुद्ध तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। उसके बाद सभी कार्यकर्ता गरुड़ स्थित श्रीराम मंदिर में पहुंचे और वहां पर कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे का मौन उपवास रखा। इस मौके पर रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेश संयोजक भुवन पाठक ने कहा कि मंदिरों में चढ़ावा चोरी से देश के करोड़ों लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात हुआ है। जिपंस बबलू नेगी ने कहा कि चंदा चोरों के विरुद्ध जब तक सख्त कार्रवाई नहीं होती है, कांग्रेस इसके विरुद्ध आए दिन संघर्ष करते रहेगी। इस दौरान प्रकाश कोहली, सुंदर बरोलिया, गिरीश तिवारी, प्रकाश आर्य, युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, धीरज कुमार, मोहन सिंह, एसपी सिंह, दीपक कोहली, विशाल पासवान,बबलू पासवान, गोपाल भाई समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

Leave a Reply