अल्मोड़ा:- विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “वन महोत्सव” को लेकर आयोजित किया गया जागरुकता अभियान

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के निर्देशानुसार 01/07/2026 से 07/07/2026 तक “वन महोत्सव” सात दिवसीय जागरूकता अभियान अनुक्रम में दिनांक 07/07/2026 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत व दया आर्या द्वारा न्यू इंस्पेक्शन पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन व वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित बच्चों को वन अधिकार अधिनियम,रोपित पौधों का बेहतर उत्तरजीविता सुनिश्चित करना ,वन विभाग प्रजाति चयन, स्थल उपयुक्तता, पौध आपूर्ति, रोपण विधि और रोपणोत्तर देखभाल, पौधों के बीच की दूरी, गड्ढे तैयार करने, वृक्ष रक्षकों, मल्चिंग, सिंचाई और मृत पौधों को बदलने, वृक्षारोपण के महत्व, वृक्षों की सुरक्षा, जलवायु अनुकूलनशीलता और सामुदायिक जिम्मेदारी के पौध क्षति, चराई, आग के जोखिम, पानी की कमी, पर्यावरण संरक्षण, वनों के महत्व आदि के बारे में जानकारी दी गई। वहीं स्कूल स्टॉफ में तरूण तिवारी, काव्य तिवारी, राहुल जोशी, प्रकश तिवारी, रश्मी दीपक बिष्ट, दीपा बिष्ट, गुंजन जोशी, ममता,, विधि मलहोत्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply