बागेश्वर – जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण…सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बागेश्वर । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कोषागार परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया । उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश नियंत्रण, सीलों की स्थिति तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था हर समय चाक-चौबंद बनाए रखने, सभी अभिलेखों का नियमित एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल सहित निर्वाचन शाखा एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

Leave a Reply