Uttarakhand:- मुख्य सचिव ने दिए निर्देश…. राज्य में जरूरतमंदों को पीएम आवास योजना के तहत 15 अगस्त तक मिलेंगे मकान

उत्तराखंड राज्य में 15 अगस्त तक जरूरतमंदों को पीएम आवास योजना के तहत 13576 आवास मिल जाएंगे मुख्य सचिव द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने पीएम आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक की इस दौरान उन्होंने परियोजना निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निरंतर निगरानी करते हुए साप्ताहिक समीक्षा बैठक करने के लिए भी कहा है,उन्होंने सचिव शहरी विकास एवं आवास विभाग को किफायती आवास के तहत परियोजना की प्रगति की भी साप्ताहिक निगरानी करने के लिए कहा है जिससे कि समय रहते प्रोजेक्ट पूरा हो सके और 15 अगस्त तक 13,576 आवासो को आवंटित किया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply