“मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने किया उत्तराखंड की हेंवल नदी का जिक्र

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने “मन की बात”कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की हेंवल नदी का जिक्र किया गया। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम के 139वें संस्करण में चंबा की हेंवल नदी के पुनर्जीवीकरण का उल्लेख करते हुए प्रशासन और ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नदी को पुनर्जीवित करने के लिए ग्रामीण और संबद्ध विभागों की ओर से किए गए प्रयासों को जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। इस नदी से चंबा शहर से लेकर आसपास के करीब 80 गांवो को शुद्ध पानी पीने के लिए मिल रहा है और इस नदी का जिक्र प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां प्रकृति के प्रति सम्मान की बहुत पुरानी परंपरा रही है। हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया है कि अपने आसपास स्वच्छता रखना जल स्रोतों की देखभाल करना यह हमारी अपनी जिम्मेदारी है और यही भाव उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के चंबा में भी देखने को मिलता है यहां लोगों ने मिलकर नदी को नया जीवन देने का प्रयास किया है। इन शब्दों के साथ प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के हेंवल नदी का जिक्र किया गया।

Advertisements

Leave a Reply