
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत में आधुनिक बस स्टेशन व डिपो बनाया जाएगा रानीखेत में 9.3 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। काफी सालों से रानीखेत रोडवेज स्टेशन जर्जर हालत में है और स्टेशन के नवनिर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने शनिवार को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रोडवेज स्टेशन एवं डिपो भवन का शिलान्यास किया, परियोजना के तहत पुराने बस स्टेशन और डिपो भवन को ध्वस्त कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन का निर्माण कराया जाएगा इस दौरान रोडवेज डिपो का रख रखाव और बसो के संचालन संबंधित कार्य अस्थाई रूप से नगर से करीब 9 किलोमीटर दूर ताड़ीखेत स्थित परिसर से संचालित किए जाएंगे।
Advertisements


