Uttarakhand:- परीक्षा केंद्र की क्यूआर कोड स्कैन के जरिए मिलेगी लोकेशन….. यूकेपीएससी ने सिस्टम किया तैयार

उत्तराखंड राज्य में यूकेपीएससी ने सिस्टम तैयार कर लिया है और अब एडमिट कार्ड पर मौजूदा क्यूआर कोड स्कैन करते ही अभ्यर्थी सीधे अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन तक पहुंच पाएंगे। परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं को अब भटकने की आवश्यकता नहीं है वह एडमिट कार्ड पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर परीक्षा केंद्र की लोकेशन प्राप्त कर सकते हैं और अब दोनों अयोग के परीक्षा केंद्र का चयन करना काफी आसान होगा इसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा केंद्र प्रबंधन सिस्टम तैयार किया है उसमें परीक्षा केंद्रों का एक बार पोर्टल पर पंजीकरण होगा प्रत्येक परीक्षा के लिए दोनों अयोग को बार-बार पंजीकरण करने की जरूरत नहीं होगी। इन केंद्रों का वर्गीकरण बैठक क्षमता, तकनीकी सुविधाओं एवं उपलब्ध संसाधनों के आधार पर किया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply