Uttarakhand:- राज्य में शुरू होगा “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” अभियान…. घर-घर पहुंचेगी धामी सरकार

उत्तराखंड राज्य में “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” अभियान की शुरुआत होने जा रही है 4 जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा मुख्यमंत्री की इस पहल पर बीते वर्ष दिसंबर माह से 45 दिन का अभियान चलाया गया था और इसमें 5 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की थी इसके बाद अब मुख्यमंत्री धामी का 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और फिर से यह अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 दिन का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं जिसमें जिला ब्लाक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन करते हुए विभागों के अधिकारी जन समस्याओं का निपटारा करेंगे जिससे कि जनता को दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़े इसलिए खुद विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी यह काम करेंगे।

Advertisements

Leave a Reply