पिथौरागढ़ की मासूम बच्ची के साथ की गई दरिंदगी….. आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां अचानक 5 साल की मासूम बच्ची लापता हो गई बीते मंगलवार को नगर में दुकान चलाने वाले बाहरी प्रदेश के व्यापारी ने अपनी 5 साल की मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना दी थी सूचना के बाद पुलिस ने बच्ची को खोजना शुरू किया जब सीसीटीवी कैमरे खगाले तो एक युवक बच्ची का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया आधी रात को बच्ची नगर के टनकपुर तिराहे के पास बदहवास मिली ऐसे में उसका मेडिकल कराया गया और आरोपी की खोजबीन शुरू हुई जब मेडिकल की रिपोर्ट मिली तो पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मासूम बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी से हर कोई स्तब्ध है एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और बच्ची अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में है तथा आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम को ₹5000 पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है। आरोपित की पहचान रई धनौड़ा निवासी होशियार सिंह उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है जिसके खिलाफ अब आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply