
उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में आज सुबह 45 वर्षीय मनीष का शव मिला इससे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। आज शुक्रवार की सुबह ठंडी सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर झील में एक शव पर पड़ी इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। मृतक की पहचान मल्लीताल निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है और परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम मनीष ने अपने घर पर फोन कर गलत कदम उठाने की बात कही थी सूचना मिलने के बाद परिजन रात भर उसकी तलाश कर रहे थे मगर का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद आज शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने झील में मनीष का शव उतराता हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी इस मामले में पुलिस अब आगे की छानबीन कर रही है।
Advertisements


