Uttarakhand:- गर्मी से हाल बेहाल….. देरी से पहुंचेगा मानसून

उत्तराखंड राज्य में गर्मी अपने तख्त तेवर दिखा रही है। मानसून से पहले काफी गर्मी बढ़ गई है जलवायु परिवर्तन और अन्य कारणों के चलते इस बार उत्तराखंड राज्य में मानसून देरी से पहुंचेगा और इसका असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। राज्य में गर्मी लगातार बढ़ रही है तापमान समय पर ना पहुंचने के चलते लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है, गर्मी से लोग परेशान है और चटख धूप में पारे में काफी बढ़ौतरी की है। तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 36.5 डिग्री देहरादून में रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी उमस महसूस हो रही है और वही मानसून देर से पहुंचने का असर सीधा तापमान पर पड़ रहा है।

Advertisements

Leave a Reply