Uttarakhand:- मुख्य सचिव ने दिए निर्देश….. राज्य के सभी भवनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

उत्तराखंड राज्य में सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य सचिव द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि राज्य के सभी सरकारी और निजी भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश दिए हैं और विशेष सर्वे कराने के लिए भी कहा है। सभी सचिवों और जिलाधिकारियो को ऊंची इमारत ,ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्र, तंग गलियों में स्थित भवनों और जिन परिसरों में निकासी के सुरक्षित रास्ते नहीं है उनका विशेष सर्वे करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी अपने अपने जिले में संवेदनशील भवनों और क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और यह निर्देश लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा नियमों का पालन कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

Advertisements

Recent Posts