
अल्मोड़ा। जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर उनके माता-पिता से मिलने के लिए पहुंचे उन्होंने कहा कि पूरा उत्तराखंड आपके साथ है और इस दौरान उन्होंने हर संभव सहायता का विश्वास भी दिलाया। आज रविवार को मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता ,भाई समेत पूरे परिवार से मुलाकात की तथा शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिए शहादत देकर वह अमर हो गए हैं और आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा में शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर भव्य गेट बनाने की घोषणा भी की है।
Advertisements


