
उत्तराखंड राज्य में आज 21 जून 2026 को योग दिवस के अवसर पर पहाड़ से लेकर मैदान तक योग का संदेश दिया गया। देवभूमि में चार धाम से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने योग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जन-जन तक योग का संदेश पहुंचाने का संकल्प लेने का आवाहन किया। मुख्यमंत्री ने चंपावत के बनबसा में भव्य योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम भी आयोजित हुआ इस दौरान मंत्री और विधायकों ने भी योग किया। धर्मनगरी हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज परिसर में योग का उत्साह आयोजित हुआ तथा चार धाम में भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही औली स्थित आइटीबीपी स्कीइंग संस्थान के जवानों ने रोहतांग की बर्फीली चोटियों पर योग का अभ्यास करते हुए नया कीर्तिमान रचा है।


