
गरुड़ (बागेश्वर ) । पैरों की नसों की समस्या (वैरिकोज वेन्स), बवासीर, फिशर एवं फिस्टुला जैसी बीमारियों के परीक्षण और उपचार संबंधी जानकारी के लिए 21 जून को बैजनाथ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।
आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डीके बिष्ट ने बताया कि शिविर का आयोजन रविवार, 21 जून को होटल पारस राजदीप, बैजनाथ पड़ाव में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में वैरिकोज वेन्स, बवासीर, फिशर एवं फिस्टुला से संबंधित रोगों की जांच के साथ-साथ लेजर उपचार एवं ऑपरेशन संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में वरिष्ठ लेजर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार करन तथा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। आयोजन समिति ने बताया कि पैरों में सूजन, नसों का फूलना, दर्द, काले धब्बे पड़ना अथवा बवासीर एवं संबंधित समस्याओं से जूझ रहे मरीज शिविर का लाभ उठा सकते हैं।


