अल्मोड़ा:- “विश्व रक्तदाता दिवस” के अवसर पर अधिकार मित्रों द्वारा जिला अस्पताल में किया गया रक्तदान

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के निर्देशानुसार दिनांक- 14/06/2026 को “विश्व रक्तदाता दिवस” के अवसर पर अधिकार मित्रों द्वारा जिला अस्पताल अल्मोड़ा में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर फ्रंट आफिस अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, विनीता आर्या द्वारा व असीम ढाली,देवेश चंद्र भट, शंकर सिंह, विकास कुमार, मोहिनी जोशी, दीप जोशी, हेम चंद्र तिवारी,द्वारा उक्त अवसर पर रक्तदान किया गया। उपस्थित व्यक्तियों को सुरक्षित और रक्त की आवश्यकता व महत्व, स्वैच्छिक रक्तदाताओं के अमूल्य जीवन रक्षक योगदान, एवं अधिक से अधिक नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।जिससे रक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता हो सके। नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए। इस दौरान अधिकार मित्र भावना तिवारी, नीमा बिनवाल,संदीप सिंह नयाल, दया आर्या उपस्थित रहें।

Advertisements

Leave a Reply