
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस शांति व्यवस्था बनाने के लिए काफी प्रयासरत है और ऐसे में चौखुटिया क्षेत्र में शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौखुटिया कोतवाल अशोक कुमार के अनुसार दो व्यक्ति शराब के नशे में हुड़दंग काट रहे थे इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने के बाद भी जब आरोपी नहीं माने तो राजीव गोस्वामी और राकेश को उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है और ऐसे में अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही भी कर रही है।
Advertisements


