
बीते शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते देहरादून में विकास नगर के बैरागीवाला में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई और हत्या के बाद देर रात तक बवाल चलता रहा। अभी भी क्षेत्र में दहशत का माहौल है बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करी और आज लोगों ने आरोपी के घर में आग भी लगा दी। इस मामले में पुलिस टीमों का गठन किया गया और उसके बाद घटना में शामिल चार आरोपियों रज्जाक ,सलमान, जावेद और शहबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में मृतक के भाई का कहना है कि पंचनामा तभी होगा जब अवैध भवन नीचे गिरेंगे जिन्होंने हत्या की है उनके घर ध्वस्त होंगे। इस घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है और लोगों में काफी आक्रोश भी है फिलहाल पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति कायम करने का भरपूर प्रयास कर रही हैं।


