Uttarakhand:-राज्य में बारिश और बर्फबारी के बाद इन क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड….. जून के महीने में दिसंबर जैसा एहसास

उत्तराखंड राज्य में बारिश और बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के चलते लोगों को काफी ठंड महसूस हो रही है पहाड़ों में मौसम ने करवट बदल ली इसके बाद खूब बारिश हुई और गर्मी से काफी हद तक राहत मिल रही है। ऐसे में बद्रीनाथ, हेमकुंड तथा आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी देखने को मिली जिसके बाद वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है और जून के महीने में दिसंबर जैसा एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज शुक्रवार को भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था ऐसे में अधिकतर क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली और बारिश तथा बर्फबारी देखने को मिली। मौसम बदलने के बाद से राज्य में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है और लोगों को पंखे की जगह स्वेटर की जरूरत महसूस हो रही है। जून के महीने में ऐसा मौसम बनना वाकई काफी राहत भरा है और आने वाले एक-दो दिनों में मौसम ऐसा ही रहने के आसार है।

Advertisements

Leave a Reply