Uttarakhand:- निशानेबाज जसपाल राणा के निधन के बाद शोक की लहर में डूबा उत्तराखंड

टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा ने भारत को कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निशानेबाज के रूप में दिए हैं। मनु भाकर जैसे कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें जसपाल राणा ने निशानेबाजी सिखाई और अब अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है जिसके बाद उत्तराखंड में शोक की लहर है। जसपाल राणा अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था और नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा उनके निधन की पुष्टि की गई है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया हैं। महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को जसपाल राणा ने चौंकाया था राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में उन्होंने भारत का परचम लहराया इसके साथ-साथ उन्होंने सियासत में भी कदम रखा था 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था लेकिन तब वह हार गए और 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक बने तथा उनके निधन का दुख न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश को है।

Advertisements

Leave a Reply