अल्मोड़ा:- डीएम द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर दिए गए निर्देश

अल्मोड़ा। जिले में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के निष्पक्ष संचालक को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है और बैठक के दौरान परीक्षा से जुड़ी तैयारियों तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए हैं उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और पेयजल जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा है और सीसीटीवी कैमरो तथा जैमर की कार्यशीलता जांचने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि परीक्षा की गोपनीयता बनी रहे।

Advertisements

Leave a Reply