बागेश्वर:- समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति योजना के तहत आनलाइन आवेदन शुरु

बागेश्वर । जनपद के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति की आस लगाए बैठे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का पोर्टल खोल दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम चंद्र तिवारी ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दशमोत्तर, पूर्वदशम, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) और दिव्यांग श्रेणी के पात्र छात्र-छात्राएं आगामी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस छात्रवृत्ति पोर्टल को 02 जून 2026 से विधिवत रूप से विद्यार्थियों के लिए क्रियाशील कर दिया गया है। उन्होंने जनपद के सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

Advertisements

Leave a Reply