अल्मोड़ा:- हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज में पीटीए का गठन

अल्मोड़ा। हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज में गुरुवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में विद्यालय की शैक्षिक प्रगति, छात्र हितों एवं विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पीटीए अध्यक्ष निर्मला सिराड़ी, एसएमसी अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तथा प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह महरा ने संयुक्त रूप से किया। इसके उपरांत आयोजित चुनाव प्रक्रिया में निर्मला सिराड़ी को पुनः पीटीए अध्यक्ष, आशा देवी को उपाध्यक्ष तथा रमा देवी को मंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं शैक्षिक गतिविधियों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह महरा ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए बोर्ड परीक्षाओं, सहशैक्षिक गतिविधियों तथा भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर योगेश रौतेला प्रवक्ता, हीरा टम्टा प्रवक्ता, हरीश चन्द्र उप्रेती स.अ., जयप्रकाशस, गीता मठपालस.अ, हरीश चन्द्र पेटशाली वरिष्ठ सहायक, नरेन्द्र मनरालस.अ, अजय कुमार संगीत शिक्षक सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने की तथा संचालन प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह महरा ने किया।

Advertisements

Leave a Reply