
उत्तराखंड राज्य में आज फिर से एक बार मौसम करवट बदलेगा आज बृहस्पतिवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है, मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी बिजली चमकने के साथ-साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है तथा मौसम वैज्ञानिकों द्वारा अनावश्यक रूप से पर्वतीय इलाकों में यात्रा न करने और तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।
Advertisements


