
उत्तराखंड राज्य के देहरादून एयरपोर्ट में गार्ड ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक कार्बाइन से एक साथ लगातार 11 गोलियां चली और मृतक की पहचान सुनील के नाम से हुई है। सुनील गोलियां चलने के दौरान अपने घर के बरामदे में थे, यह हादसा सोमवार रात करीब 10:30 बजे हुआ जब सुनील अपने घर के बरामदे में थे कार्बाइन से लगातार गोलियां चलने के चलते उनकी मौत हो गई गोलियां चलने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया मगर वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष राजेंद्र खोलिया के अनुसार कांस्टेबल को उनकी कार्बाइन से 11 गोलियां लगी है और इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Advertisements


