
उत्तराखंड राज्य में लगातार गर्मी बढ़ने लगी है और ऐसे में जंगल जलने के मामले भी अधिक मात्रा में सामने आ रहे हैं। तेजी से बढ़ती गर्मी के बीच जंगल धधकने लगे हैं और आग लगने की ऐसी 309 घटनाओं में 257 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। 15 फरवरी से फायर सीजन की शुरुआत हुई और तब से अब तक 309 घटनाओं में काफी अधिक वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। बीते बृहस्पतिवार को भी चमोली, टिहरी समेत गई जिलों के जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई और लगातार जलते जंगलों के कारण वन संपदा को भी काफी अधिक नुकसान पहुंच रहा है। इस दौरान फायर सीजन में सबसे अधिक बद्रीनाथ वन प्रभाग के जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई है। कुमाऊं क्षेत्र में भी आग की कुछ कम घटनाएं सामने नहीं आई बल्कि कई घटनाएं तो ऐसी है जिनकी रिपोर्ट ही नहीं मिल पा रही है। इस तरह से जंगलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।


