Uttarakhand:- गर्मी के साथ बढ़ने लगी बिजली की मांग…. जानिए कितना आया उछाल

उत्तराखंड राज्य में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की मांग में भी रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में तेजी से बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है और यूपीसीएल के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। प्रदेश में महीने की शुरुआत में बिजली की मांग 4 करोड़ यूनिट थी जो कि बढ़कर 5.8 करोड़ यूनिट पहुंच गई है और यूपीसीएल प्रबंधन दावा भी कर रहा है कि कहीं भी फिलहाल कटौती नहीं हो रही है और संभावना जताई जा रही है कि मई में ही बिजली की मांग 6 करोड़ यूनिट पार पहुंचेगी ऐसे में यूपीएससी के लिए बिजली की उपलब्धता बड़ी चुनौती है और राहत की बात फिलहाल यह है कि यूपीसीएल के पास अभी भी मांग के सापेक्ष 5.9 करोड़ यूनिट की उपलब्धता है लेकिन अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो जल्द ही यूपीसीएल को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और उपभोक्ताओं को भी कटौती की समस्या झेलनी पड़ सकती हैं।

Advertisements

Leave a Reply