
देहरादून हरिद्वार रोड पर स्थित अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया अस्पताल में एक शॉर्ट सर्किट से लगी आग के चलते आईसीयू में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। देहरादून हरिद्वार रोड स्थित पेनेसिया अस्पताल में आग लग गई और तभी मरीजों को आनन-फानन में दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया लेकिन इस दौरान आईसीयू में भर्ती एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य मरीज गंभीर हालत में बताए जा रहे हैं जैसे ही सूचना मिली पुलिस भी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आईसीयू में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला और इस बचाव अभियान के दौरान धुएं व गैस लगने के कारण पुलिस कर्मियों को भी ऑक्सीजन की कमी होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें भी नजदीकी कैलाश अस्पताल में उपचार दिया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और सभी मरीजों तथा घायल कर्मचारियो को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


