अल्मोड़ा:- शनि जन्मोत्सव पर दुर्गा महोत्सव समिति चौघानपाटा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

अल्मोड़ा।
शनि जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दुर्गा महोत्सव समिति चौघानपाटा द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शंकर भैरव मंदिर एवं बाल भैरव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान भक्तजनों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की। मंदिरों में खिचड़ी सहित विभिन्न प्रसादों का भोग अर्पित किया गया।
इसके उपरांत लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क, चौघानपाटा में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में दुर्गा महोत्सव समिति चौघानपाटा के सभी सदस्यों एवं भक्तजनों ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभाई।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारे, आस्था और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Advertisements

Leave a Reply