
उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट की बैठक के दौरान 19 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है इस बैठक के दौरान कई निर्णय लिए गए हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक चकबंदी और हर जिले में 10 गांवो का नक्शा रखा गया है तथा चकबंदी के लिए 75% ग्रामीणों की सहमति जरूरी होगी और चकबंदी डिजिटल माध्यम से होगी, इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के ढांचे का पुनर्गठन करते हुए पदों की संख्या 29 से बढ़कर 40 की गई है इसके अलावा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के 16 पदों को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के लिए शैक्षिक नियमावली मंजूर हो चुकी है और निर्माण के लिए 10 लाख प्रति पंचायत के बदले में अब 20 लाख रुपए प्रति पंचायत के हिसाब से मिलेंगे। इसके साथ ही कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।


