Uttarakhand :- सात साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को सीबीसीआईडी ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।2018 में हरिद्वार की ज्वालापुर क्षेत्र में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा स्थानीय लोगों से निवेश के नाम पर पैसे लिए गए इसके बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस ने आरोपी पर₹50000 का इनाम भी घोषित किया था इसके बाद इतने सालों तक आरोपित की तलाश की जा रही थी और उसे अब सीबीसीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित देवेंद्र प्रकाश तिवारी को आगरा से गिरफ्तार किया गया है वह लोगों से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करता था और 2018 से फरार चल रहा था तथा अब जाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply