चंपावत:- किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म…… हथियार के बल पर की दरिंदगी

उत्तराखंड राज्य के चंपावत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां सल्ली क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिक से हथियारों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। क्षेत्र के ही तीन लोगों ने नाबालिक के साथ यह घिनौना कृत्य किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटनास्थल पर जाकर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी संकलन किए है, जानकारी के मुताबिक कोतवाली में बुधवार को एक पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि वह बीमार व्यक्ति है और उसका इलाज करने के लिए बेटी गांव से चंपावत लाई थी तथा 5 मई 2026 को उनकी नाबालिक बेटी शाम को घर वापस नहीं लौटी जब उन्होंने फोन करके पूछा तो उसने बताया कि युवक विनोद सिंह रावत उसे शादी में सल्ली ले गया है जो कि पिछले कुछ समय से उसके साथ बात करता था और जब देर रात तक बेटी घर वापस नहीं लौटी तो उसने बेटी को फोन किया लेकिन उसका फोन नहीं लगा देर रात 1:28 पर उनकी बेटी ने उन्हें कॉल किया और इसके तुरंत बाद फोन स्विच ऑफ आने लगा जब स्थानीय लोगों ने और पुलिस ने खोजबीन की तो सुबह 4:00 बजे नाबालिक बेटी एक कमरे में बंधी हुई मिली पूछताछ में बेटी ने बताया कि सल्ली निवासी तीन लोगों ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी। आरोपियों ने धारदार हथियार चाकू को पीड़िता के गले पर रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं और उसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए इस मामले में पुलिस ने पूरन सिंह रावत ,विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है तथा पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply