Uttarakhand:- युवक ने पुलिस की प्रताड़ना से दुखी होकर दी जान…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर युवक ने पुलिस की प्रताड़ना से दुखी होकर जान दे दी। युवक बहन की शादी के लिए गुजरात से आया था और इस मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने अपनी जान दे दी और मामले में एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं तथा थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है। युवक ने रैतपुर में अपने घर से कुछ दूर पर बने पुल में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी और युवक ने देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की थी जिसमें उसने अपनी चोट दिखाते हुए सतपुली थाना अध्यक्ष और पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पवार ने थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर कर जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक सतपुली बाजार में बीते शुक्रवार को नशे की हालत में बाइक चला रहे युवक पंकज कुमार ने एक व्यक्ति के पांव पर बाइक चढ़ा दी और विवाद होने पर पुलिस युवक को थाने लेकर गई जहां चालान कर बाइक को सीज कर दिया गया रात करीब 8:00 बजे युवक को उसकी मां को सौंप दिया गया और घर में युवक खाना खाकर अपने कमरे में चला गया जिसके बाद उसने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में अपलोड की और फिर आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply