
उत्तराखंड राज्य में बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है , अचानक से राज्य में मौसम ने करवट बदल ली जिससे कि पहाड़ी क्षेत्रों में तीव्र बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। केदारनाथ और उत्तरकाशी में भारी बारिश के चलते लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तेज बारिश के चलते केदारनाथ धाम में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को कड़ाके की ठंड से परेशानी हो रही है ओलावृष्टि के चलते फसलों को नुकसान भी पहुंचा है तथा अचानक बदले हुए मौसम के कारण ग्रामीण इलाकों में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है तथा पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

