अल्मोड़ा:- हेली सेवा के किराए में बढ़ोतरी के चलते आम आदमी परेशान

अल्मोड़ा। जिले में हवाई सेवा के किराए में वृद्धि से आम आदमी इस तक नहीं पहुंच पा रहा है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी और पिथौरागढ़ हवाई मार्ग पर हेली सेवा के किराए में बढ़ोतरी से यह सेवा आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुकी है। यहां पर आम आदमी और पर्यटकों के लिए किराया काफी महंगा है अल्मोड़ा से हल्द्वानी के किराए में ₹500 की वृद्धि की गई है और इसके साथ ही पिथौरागढ़ के किराए में 1050 रुपए की बढ़ोतरी की गई है जिससे कि हल्द्वानी का नया किराया 3150 रुपए, पिथौरागढ़ का नया किराया 2625 रुपया हो गया है। नई दरें लागू होने के बाद हेलीकाप्टर से यात्रा करना आम आदमी के लिए आसान नहीं है जिससे कि यह सेवा आम आदमी के पहुंच से बाहर हो गई है। हवाई सेवा प्रदाता कंपनी हेरिटेज एविएशन अल्मोड़ा से हल्द्वानी और पिथौरागढ़ हवाई मार्ग पर इसका संचालन करती है और बीते शुक्रवार से किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है जिससे कि आम आदमी इसका लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहा है।

Leave a Reply