

उत्तराखंड राज्य में लैंसडौन का नाम जसवंतगढ़ छावनी रखने के प्रस्ताव को 10 अप्रैल के दिन कैंट बोर्ड की बैठक के दौरान पारित किया गया ऐसे में लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है की लैंसडौन देश-विदेश में प्रसिद्ध है और उन लोगों ने इसका नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध किया है। आज मंगलवार सुबह से ही व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, नागरिक मंच सभी ने गांधी चौक से लेकर कैंट बोर्ड कार्यालय तक जुलूस निकाला और खूब प्रदर्शन किया इस दौरान लोगों ने खूब नारेबाजी भी की और एसडीएम शालिनी मौर्य के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र के नाम को यथावत रखने की मांग की। बीते 10 अप्रैल को कैंट बोर्ड की बैठक में लैंसडौन का नाम जसवंतगढ़ छावनी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था ऐसे में लोगों में काफी आक्रोश है और आज सुबह से ही लोगों ने बाजार बंद करके विरोध जताया और रक्षा मंत्री को ज्ञापन भी भेज दिया है।

