चार धाम यात्रा 2026:- नहीं बक्शे जायेंगे आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले….. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही… जानिए क्या बोले सीएम धामी

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सख्त रूप से कहा गया है कि चार धाम यात्रा के दौरान अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से तीर्थ यात्रा सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात प्रबंधन आदि की डिजिटल माध्यम से निगरानी मजबूत कर प्रत्येक श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराए जा रहे हैं और ऐसे में चार धाम यात्रा की गरिमा, आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बक्शा जायेगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने और अफवाह फैलाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर चार धाम यात्रा के संबंध में भ्रामक वीडियो प्रसारित कर रहे हैं और ऐसे में उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें और भ्रामक सामग्री को सांझा ना करें।

Leave a Reply