Uttarakhand:- अंत्येष्टि से वापस लौटते समय आठ लोगों की मौत…. पीएम ने जताया दुःख….किया मुआवजे का ऐलान

उत्तराखंड राज्य के टिहरी में एक ऐसा हादसा हुआ है जो कि काफी दुखद है टिहरी के भिलंगना ब्लॉक में नैलचामी क्षेत्र के चकरेड़ा गांव से 10 लोग हरिद्वार अंत्येष्टि में गए थे और वापस लौटते समय उनका वाहन चंबा- कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर करी खाई में गिर गया इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और दो लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा बचाव कार्य शुरू किया दो घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया और वहीं आठ अन्य लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह काफी दर्दनाक घटना थी जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को पीएमएनआरएफ से ₹200000 की अनुग्रह राशि और घायलों को ₹50000 देने का ऐलान किया है।

Leave a Reply