

बागेश्वर । शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा जनपद बागेश्वर के दौरे पर रहेंगे।
जिला कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी 23 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर अल्मोड़ा–ताकुला मार्ग से सायं लगभग 5:00 बजे बागेश्वर पहुंचेंगे। आगमन के उपरांत उनका रात्रि विश्राम लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में निर्धारित है। 24 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में मंत्री जी की अध्यक्षता में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक उपरांत मंत्री अपराह्न 3:00 बजे हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

